अपर मुख्य सचिव (गृह-जेल) मनोज पिंगुआ ने किया सिटी कोतवाली जशपुर का निरीक्षण

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर, 10 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव (गृह-जेल) श्री मनोज पिंगुआ (भा.प्र.से.) ने जशपुर प्रवास के दौरान थाना सिटी कोतवाली का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के डिजिटल कार्य, नवीन कानूनों के क्रियान्वयन, सीसीटीएनएस पोर्टल पर डाटा एंट्री, ई-साक्ष्य, ई-समन तामिली की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने समाधान, कर्मयोगी व iGot ऐप के इंस्टॉलेशन और उपयोग की जानकारी ली तथा इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। पिंगुआ ने कहा कि इन ऐप्स से नागरिक घर बैठे एफआईआर की प्रगति, गुम इंसान व अज्ञात शवों की जानकारी, ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने और किरायेदार सत्यापन जैसी सुविधाएं ले सकते हैं।

निरीक्षण उपरांत उन्होंने सिटी कोतवाली की कार्यप्रणाली, संसाधनों के उचित उपयोग और रिकॉर्ड संधारण को संतोषजनक बताया।

इस अवसर पर एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, डिप्टी कलेक्टर ओम द्विवेदी, एसडीएम ओंकार यादव, जेल अधीक्षक एस.एल. ठाकुर सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!