1. राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) राजनांदगांव में मुख्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस अवसर पर परेड, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण किया गया।

पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को डॉ. सिंह ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में थाना डोंगरगांव प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, प्रभारी सीसीटीएनएस प्र.आर. हिरेन्द्र साहू, थाना डोंगरगढ़ से प्र.आर. राणा प्रसन्ना सहित विभिन्न थानों, शाखाओं और इकाइयों के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!