नोनिया ताला (दुलदुला) में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह
दुलदुला/जशपुर। 15 अगस्त को नोनिया ताला के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि लखन लाल यादव, जनपद सदस्य मेनका बेसरा और पूर्व जनपद सदस्य समुद्री बेसरा की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ। प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने देशभक्ति गीत व नारे लगाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत व भाषण प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। प्रधान पाठक रजनी व अरुणा कुशुम लता किंडो ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व स्थानीय जनों ने उत्साह से भाग लिया और अंत में प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!