ऑपरेशन शंखनाद : 13 गौवंश तस्करों से मुक्त
जशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम टेंपू-डांडटोली मार्ग से 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार तस्करों की तलाश जारी है।

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने छुड़ाया 13 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से
मुखबिर की सूचना पर चौकी मनोरा पुलिस ने की कार्यवाही
आरोपी तस्कर फरार, पुलिस कर रही है पता साजी, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी
मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत क्षेत्रांतर्गत
आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ)के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश पर गौ तस्करी के खिलाफ,जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा चौकी मनोरा क्षेत्र से फिर 13 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.08.25 की रात्रि को चौकी मनोरा पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेंपू , डांडटोली नदी के रास्ते,12 से 13 नग गौ वंशों को हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी मनोरा, पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, त्वरित कार्यवाही कर पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना अनुसार ग्राम चढ़िया , लावा नदी के पास स्थित निर्माणाधीन पुल के पास जाकर देखा तो पाया कि दो व्यक्ति गौ वंशों को हांकते हुए, तेजी से ले जा रहे हैं, पुलिस के द्वारा जब तस्करों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान तस्कर, पुलिस को देख रात्रि का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस ने मौके से सभी 13 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया है व पशु चिकित्सक से गौ वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। पुलिस के द्वारा फरार तस्करों की पता साजी की जा रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी गौ वंश तस्करों के विरुद्ध चौकी मनोरा थाना जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना, सहायक उप निरीक्षक बाल कृष्णा भगत, प्रधान आरक्षक वितीन राम, प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रोशन पैंकरा, भीख राम राम, रविन्द्र सिंह, व जगजीवन राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी मनोरा क्षेत्र से 13 गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है, तस्करी में संलिप्त लोगों की पता साजी की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!