आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का एक दिवसीय धरना, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जशपुर। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों की पूर्ति हेतु प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष राजेश्वरी एक्का, जिला सचिव मिसमा टोप्पो, जिला संरक्षक उत्तरा नायडू, उपाध्यक्ष रूपनी भगत, उपसचिव किरनशीला एक्का, कोषाध्यक्ष असीत खाखा सहित विभिन्न परियोजनाओं की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर प्रदीप साहू को सौंपा गया।

संगठन ने मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारी घोषित होने तक मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 10% मानदेय वृद्धि, पर्यवेक्षक भर्ती में आयु सीमा समाप्त कर 50% पदोन्नति, सहायिकाओं की 100% पदोन्नति, पोषण ट्रैकर ऐप की तकनीकी समस्याओं का समाधान, 5G मोबाइल व नेट लागत बढ़ाने, सेवा पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये देने, गंभीर बीमारी में चिकित्सा अवकाश, ईंधन राशि समय पर देने और सभी केंद्रों में सिलेंडर-चूल्हा उपलब्ध कराने जैसी बातें शामिल कीं।

संघ का कहना है कि सरकार ने उनकी बार-बार की गई मांगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसके चलते उन्हें यह आंदोलन करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!