1. गणेश उत्सव को लेकर राजनांदगांव में झांकी समितियों और साउंड संचालकों की बैठक, रूट चार्ट और सुरक्षा व्यवस्था तय

राजनांदगांव।

गणेश उत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन और झांकियों के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की। जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ झांकी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

झांकी रूट गुरुद्वारा से शुरू होकर मानव मंदिर, आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक से होते हुए गंज चौक में समाप्त होगा।

झांकियों और साउंड सिस्टम संचालन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

पंडाल रोड के बीच में न लगाकर किनारे पर लगाने के निर्देश दिए गए।

विद्युत लाइन को ध्यान में रखते हुए झांकियों की ऊंचाई और डिज़ाइन तैयार करने पर जोर।

मानक नियमों के अनुरूप साउंड सिस्टम का संचालन और केवल छोटे वाहनों के उपयोग की अनुमति।

अश्लील या असभ्य गीतों पर सख्त पाबंदी।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर
बैठक में बताया गया कि गणेश विसर्जन और झांकी के दौरान शहर में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यातायात, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों से सुझाव भी लिए गए और सभी ने प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!