पंडरीपानी में विद्यालय भवन का भूमि पूजन, डोल–नगाड़ों के बीच हुआ भव्य स्वागत,

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी के नवीन भवन का भूमि पूजन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती कौशल्या देवी साय जी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फरसाबाहर क्षेत्र के डी.डी.सी. वेद प्रकाश भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष देव शरण साय, मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, तपकरा क्षेत्र की डी.डी.सी. श्रीमती दुलारी सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिलेश्वर सिंह एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों का डोल–नगाड़ों और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने विद्यालय के नए भवन के भूमि पूजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के शिक्षा विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!