उड़ीसा से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की साजिश नाकाम, जशपुर पुलिस ने पिकअप सहित 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा, बांसबहार चौक पर पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई,

 

जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा, अवैध धान परिवहन करते एक पिकअप को,
पिकअप सहित 30 क्विंटल धान को जप्त कर,सौंपा कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को
जप्त धान की कीमत लगभग 69 हजार रु,
मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत,
उड़ीसा से धान लाकर, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी,
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बांसबहार चौक के पास धर दबौचा,
अवैध धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, अब तक 1899 क्विंटल अवैध धान को पकड़, कार्यवाही हेतु सौंप चुकी है जिला प्रशासन को

वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है, धान के बिचौलिए, सरहदी राज्यों व राज्य के भीतर से, अवैध धान को, किसानों के माध्यम से, मंडी में खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिसके मद्देनजर, उन्हें रोकने हेतु, जिला पुलिस व प्रशासन की टीम, लगातार अवैध धान परिवहन पर नजर रखी हुई है, पुलिस व प्रशासन की टीम के द्वारा जहां सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, व संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है, वहीं जशपुर पुलिस के द्वारा सरहदी क्षेत्रों पर निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है, साथ ही अवैध धान परिवहन को लेकर, पुलिस के द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही करते हुए 07 ट्रक,21 पिकअप व 02 ट्रैक्टर से कुल 1899 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा दिनांक 27.12.25 की शाम करीबन 08.30 बजे चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत, बांस बहार चौक के पास अवैध धान परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड था।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.12.25 को शाम करीबन 08.30 बजे चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम,पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध सफेद रंग की पिकअप, वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिसे कि उड़ीसा की ओर से ग्रामीण रास्तों से होते हुए बांस बहार – बंदरचुआ की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम बांस बहार चौक के पास घेरा बंदी कर, उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक OD -16-P -3960 को रोका गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिकअप की तलाशी ली गई, उसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिकअप वाहन के चालक ने अपना नाम नरेन्द्र गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कुंजारा – नीम टोली थाना कुनकुरी का रहने वाला बताया व धान को अपना खुद का होना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे धान से संबंधित वैध दस्तावेज व मंडी टोकन की मांग की गई तो, उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर धान की अवैध परिवहन की आशंका पर,पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन सहित 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान को जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध रूप से धान परिवहन करते पिकअप वाहन को पकड़ने में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक संजय नागवंशी, कृपा सिंधु तिग्गा, आरक्षक सुरेन्द्र यादव व जय प्रताप एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस, अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु सरहदी क्षेत्रों पर अत्यंत सक्रिय है, जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक थाना लोदाम क्षेत्र से 04 ट्रक व 06 पिकअप से 1092 क्विंटल, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत 01 ट्रक व 11 पिकअप से 398 क्विंटल , बागबहार क्षेत्र से 1 ट्रेक्टर से 40 क्विंटल, चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र से 01 पिकअप से 10 क्विंटल, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ट्रक से 100 क्विंटल, तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक पिकअप से 24 क्विंटल, कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 01 ट्रक से 100 क्विंटल, कोल्हेनझरिया क्षेत्र से 1 ट्रेक्टर व 01पिकअप वाहन से 105 क्विंटल तथा चौकी ऊपर कछार क्षेत्र से 1 पिकअप वाहन से 30 क्विंटल, इस प्रकार कुल 07 ट्रक, 21 पिकअप व 02 ट्रैक्टरों से अवैध धान परिवहन करते कुल 1,899 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दोकड़ा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन करते एक पिकअप से 30 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है, अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस निरंतर नजर रखी हुई है, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!