उद्यान विभाग पंडरीपानी में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

फरसाबहार।
उद्यान विभाग पंडरीपानी परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति श्री दयानिधि मानिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने तिरंगा झंडा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, उप सरपंच गजाधर यादव, भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र मिश्रा, उद्यानिकी अधिकारी हरिशंकर मानिक, तरुण मानिक, विभाग के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ एवं देशभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!