भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य ने रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज से की मुलाकात, संगठन में विश्वास जताने पर जताया आभार, जूदेव के भव्य स्वागत में भी रहे शामिल,
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
विश्वास जताने के लिए राहुल योगराज का जताया आभार,
रायपुर में जूदेव का हुआ भव्य स्वागत
जशपुरनगरः
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का रायपुर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जूदेव ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जशपुर में विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व से युवाओं को बेहतर दिशा और मार्गदर्शन मिलेगा तथा युवा मोर्चा का संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संगठन मंत्री पवन साय का गृह जिला है, ऐसे में उनके मार्गदर्शन में जिला युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विजय आदित्य सिंह जूदेव की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी संगठन को सशक्त करेगी। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि वे सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वर्गीय दादा दिलीप सिंह जूदेव द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए संगठन को शीर्ष स्थान तक ले जाने का संकल्प रखते हैं। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा शक्ति को संगठित करना, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करना, धर्म जागरण और हिंदुत्त्व की रक्षा के लिए सतत कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विजय आदित्य सिंह जूदेव ने परम् आदरणीय मार्गदर्शक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह, तथा भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
















