जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ब्राउन शुगर तस्करी में लिप्त महिला आरोपी आफरीन खातून पकड़ी गई, सीधे जेल भेजी गई

आरोपिया के कब्जे से कुल 8.04 ग्राम ब्राउन सुगर कीमती रू. 10,800 का जप्त,
आरोपिया के विरूद्ध थाना लोदाम में 21(ए) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज।
नाम गिरफ्तार आरोपिया:- आफरीन खातून पति तस्लीम खान उर्फ चक्कर उम्र 27 साल निवासी साईंटांगरटोली।

डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह को दिनांक 30.01.2026 को विश्वस्त मुखबीर से गुप्त सूचना मिली कि साईंटांगरटोली ईदगाहपारा की आफरीन खातून अपने घर में अवैध रूप से कहीं से नशीला मादक पदार्थ ब्राउन सुगर को विक्रय करने हेतु लाई है एवं अपने घर में रखी है, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे को टीम बनाकर रेड कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे द्वारा मौके पर जाकर दबिश देने पर आरोपिया अपने घर में मिली एवं उससे ब्राउन सुगर रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर घर की परछी में छिपाकर रखे प्लास्टिक पन्नी के पैकेट में छोटे-छोटे कुल 18 पुड़िया में रखा ब्राउन सुगर कुल 8.04 ग्राम ब्राउन सुगर कीमती रू. 10,800 मिलने पर उसे जप्त कर आरोपिया को महिला कर्मचारी की उपस्थिति में अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि उक्त ब्राउन सुगर को उसके पति ने विक्रय करने हेतु दिया था, आरोपिया का पति पिछले माह से किसी अन्य प्रकरण में जेल में है। आरोपिया का कृत्य धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, स.उ.नि. सहवीर भगत, प्र.आर. 128 प्रदीप लकड़ा, आर. 694 राजेश गोप, म.आर. 794 लक्ष्मी बाई, म.आर. 801 सुष्मिता भगत का योगदान रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि:- ”अपने आस-पास हो रहे अनैतिक गतिविधियों की जानकारी सीधे मुझे देवें, समय पर सूचना देकर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!