जशपुर राजपरिवार के युवा नेता विजय आदित्य सिंह जूदेव का आज जशपुर आगमन, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह


जशपुर राजपरिवार से जुड़े तथा युवा जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का आज जशपुर आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर जिले भर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार श्री जूदेव के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनके आगमन को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विजय आदित्य सिंह जूदेव के जशपुर आगमन से राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा आने की संभावना जताई जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के उनके स्वागत में पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!