फरसाबहार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न,

फरसाबाहर :- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) ‘बिहान’ अंतर्गत जनपद पंचायत फरसाबहार प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं, बैंक प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हेमंती भरत साय रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में तपकरा मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप साहू तथा उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सत्यम सिंह उपस्थित थीं। साथ ही जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति दयानिधि मानिक, जनपद सीईओ मिथलेश साय पैंकरा, एनआरएलएम से अनूप मेहर, नीलजा कुजूर, जिला से आए बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर बिहान योजना के तहत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों, स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने एवं समूह आधारित गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में फरसाबहार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आए बिहान समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन का समापन सामूहिक संवाद एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!