कुनकुरी में स्टूडेंट्स पार्लियामेंट का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

कुनकुरी, जशपुर।
National Service Scheme (NSS) के तत्वावधान में ‘स्टूडेंट्स पार्लियामेंट कार्यक्रम’ का भव्य एवं सफल आयोजन Bala Saheb Deshpande College द्वारा Loyola College के मंच पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम “Viksit Bharat 2047” के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री Salik Sai (जिला पंचायत अध्यक्ष, जशपुर), विशिष्ट अतिथि श्री Aman Sharma (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा जशपुर) एवं श्री Shreenayak Mishra (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा कुनकुरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्री Salik Sai ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश की संसदीय व्यवस्था से परिचित कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की शक्ति को समझने एवं देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि श्री Aman Sharma एवं श्री Shreenayak Mishra ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि NSS के माध्यम से आयोजित स्टूडेंट्स पार्लियामेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर Principal Fr. Dr. Telesfore Lakra, Vice Principal Dr. Dharam Kishore Lakra, Dean of Science Dr. Ignus Kindo एवं Principal Prof. Vinayak Sai सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण Prof. Dr. Dinanath, Prof. Dr. Kishore Minj, Prof. Dr. Vishwakarma, Prof. Dr. R.P. Dhurve, Prof. Kanchan Kerketta, Prof. Dr. D.D. Prasad, Prof. Alma Grace Tirkey, Prof. Kumudini Ekka, Prof. Dr. Anoj Ekka एवं Prof. Sajid Khan उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मॉक पार्लियामेंट (छात्र संसद) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रधानमंत्री, मंत्री एवं विपक्ष की भूमिका निभाते हुए शिक्षा, रोजगार, डिजिटल इंडिया, पर्यावरण संरक्षण एवं देश के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी मिली तथा उनमें तर्कशक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं सार्वजनिक मंच पर अपने विचार रखने का आत्मविश्वास विकसित हुआ।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय स्तर से चयनित होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर (दिल्ली) तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। NSS द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम का सफल संचालन NSS इकाई एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!