डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा चौक के लिए भूमि पूजन सम्पन्न
बगीचा (जशपुर), 1 मार्च 2026।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट एवं प्रांतीय संगठन मंत्री महेश्वर सिंह की पहल पर जशपुर प्रांत के जिला जशपुर, विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में बिरसा मुंडा चौक निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम से प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर सिंह जी, श्री कर्ण पाल सिंह जी सहित ग्राम पंचायत की ओर से श्री राजेश राम नाग जी, सरपंच श्री महेश कुमार यादव जी, उपसरपंच तथा ग्रामीण प्रतिनिधि श्री दुबराज यादव जी, श्री ईश्वर यादव जी, श्री गुप्ता राम जी, श्री थिर्रा राम जी (बैगा), श्री हेमानंद यादव जी, श्री सीधा राम जी एवं श्री उमाशंकर यादव जी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, शिक्षा एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। चौक निर्माण से क्षेत्र में जनजातीय गौरव और ऐतिहासिक चेतना को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!