चरित्र शंका में पति ने की अपनी ही पत्नी की लोहे की धारदार हथियार (दौली) से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुटली का, आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी:-जेरोम तिर्की, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम पुटली, थाना तपकरा जिला जशपुर (छ. ग)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.26 को प्रार्थी जूलियस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम पुटली, थाना तपकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 06.03.26 कीरात्रि करीबन 02.30 बजे, प्रार्थी का बड़ा भाई आरोपी जेरोम तिर्की के द्वारा प्रार्थी को उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की, उम्र 53 वर्ष, की हत्या कर दिया है, जिस पर प्रार्थी अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकर, जब आरोपी जेरोम तिर्की के घर में जाकर देखा तो पाया कि, जेरोम तिर्की की पत्नी मृत हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था, व गले से खून निकल रहा था, आरोपी ने प्रार्थी को बताया कि उसने अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की की चरित्र पर संदेह करते हुए, वाद विवाद के दौरान, घर में रखे धारदार हथियार दौली से अपनी पत्नी के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना तपकरा में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी जेरोम तिर्की के विरुद्ध हत्या के लिए, बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण व शव की पंचनामा की कार्यवाही करते हुए, मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है,।

पुलिस के द्वारा आरोपी पति जेरोम तिर्की को हिरासत में लेते हुए, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे के हथियार (दौली) को भी जप्त कर लिया गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक पुनीत साय, व याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!