फरसाबहार

 

कृति के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत सिमाबारी में सरहुल पूजा का भव्य आयोजन किया गया। साल के नए फूलों के स्वागत और चैत्र मास नववर्ष के आगमन पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा।

एक अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत भवन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। सिमाबारी, सहसपुर, बोखी, पंडरीपानी, बनगांव, अंबाकछार, औरीजोर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे बैगा व ग्रामीणों ने ग्राम देवता की पूजा-अर्चना कर प्रकृति का आभार व्यक्त किया और जयकारे लगाए।
कार्यक्रम का संचालन श्री साधराम भगत के नेतृत्व में किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं बैगाओं का ग्रामीणों ने फूल-माला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चियों, महिलाओं और बच्चों ने रंगमंच पर पारंपरिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश भगत ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं सरपंच नवल राम भगत ने भी नृत्य दलों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य श्रीमती सुशीला पैंकरा, भूतपूर्व तहसीलदार भुवनेश्वर निकेत कारी, ग्राम पटेल महेश्वर साय, पुजारी घूरन राम (ग्राम बोखी), शंकर साय, बुधनाथ साय, घुलन राम प्रधान, भूतपूर्व उपसरपंच देवनंदनी पैंकरा, वर्तमान उपसरपंच सहोदरा पैंकरा, पंचगण कुमार राम यादव, खुड़ी बाई, भूतपूर्व बीडीसी प्रदीप भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरहुल पूजा के इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवंत किया, बल्कि प्रकृति संरक्षण का संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!