भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर तपकरा मंडल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान नटवर मूंदड़ा, भरत साय, कपिलेश्वर सिंह, दिलीप साहू, राजेश फेंटा चौधरी, सीताराम गुप्ता, दयानिधि मानिक और गोपाल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर ध्वजारोहण में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करती है और सभी का दायित्व है कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!