फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति दयानिधि मानिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएमओ राकेश साय, बीपीएम के.के. डाहिरे, मनभावन मिंज, सुपरवाइजर राधेश्याम चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से किशोरों को गंभीर बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!