फरसाबाहर से खुलेश्वर यादव की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में फौती नामांतरण की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सीमाबारी में मुनादी कर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग की प्रक्रिया के तहत शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत प्रस्ताव के आधार पर फौती नामांतरण दर्ज करने की कार्यवाही की गई। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि जिन लोगों ने अब तक अपनी स्वामित्व भूमि पर नाम दर्ज नहीं कराया है, वे इस प्रक्रिया के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में सरपंच नवल राम भगत, पंचायत सचिव भोजराम चौहान, हल्का पटवारी मदन राम भगत सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। हल्का पटवारी के माध्यम से विधिक वारिसों के नाम भूमि अभिलेख में दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई गई।
इस दौरान कुल 3 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!