फरसाबहार। अंकिरा क्षेत्र के भेजरीडांड ग्राम पंचायत में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां अखंड महायज्ञ एवं अष्टप्रहरी राम नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का सिलसिला निरंतर जारी रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
इस आयोजन में ओडिशा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हिंदी और ओड़िया भाषा में प्रस्तुत भजनों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन स्थल पर गूंजते “राम नाम” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर रहा।

 


कार्यक्रम में डीडीसी दुलारी सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सामाजिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और भक्ति का अनूठा माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!