फरसाबहार थाना क्षेत्र के एक ग्राम में शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 376, 376(2)(N) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2014 में जब वह नाबालिग थी, उसी दौरान गांव का ही मुकेश पैंकरा (33 वर्ष) उसे प्यार और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी बार-बार शादी का वादा कर उसे बहलाता रहा और वर्षों तक संबंध बनाता रहा।
हाल ही में 9 अप्रैल 2026 को आरोपी पीड़िता को जशपुर कोर्ट में शादी करने के बहाने ले गया, लेकिन रास्ते में जंगल के पास फिर दुष्कर्म किया और जानबूझकर देरी कर कोर्ट नहीं पहुंचा। बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया और जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में जशपुर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!