
कुनकुरी। कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत बंदरचुआं के भेलवाटोली में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व नाई सेन समाज सरगुजा संभाग अध्यक्ष पारस नाथ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपमा ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, सैलून संघ सरगुजा संभाग अध्यक्ष राकेश कुमार ठाकुर, वरिष्ठ संरक्षक राम चरित्र ठाकुर एवं युवा नेता प्रकाश ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला एवं विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी—उमा शंकर ठाकुर, बद्रीनाथ श्रीवास, हरिहर ठाकुर, चंदन ठाकुर, माया देवी श्रीवास, संजू श्रीवास, शांति श्रीवास, रिंकू श्रीवास, अरुण ठाकुर, सूचित ठाकुर, रवि ठाकुर, कैलाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। साथ ही दुलदुला, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव और मनोरा ब्लॉक से भी समाजजन कार्यक्रम में पहुंचे।
कार्यक्रम में संत सेन जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने, समाज से कुरीतियों को दूर करने तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि पारस नाथ ठाकुर ने कहा कि सत्य और लगन से किया गया कार्य जीवन को सार्थक बनाता है। वहीं अनुपमा ठाकुर ने समाज में सद्भाव और अहंकार त्यागने की बात कही।
सैलून संघ अध्यक्ष राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि संत सेन जी महाराज ने अपने कर्म और सत्य के बल पर पूरे समाज को दिशा दी, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में भेलवाटोली के मेवालाल श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, सोनसाय श्रीवास, काशीनाथ श्रीवास, बूंदे श्रीवास एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















