WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

फरसाबहार। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति फरसाबहार प्रांगण में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय सहकारिता मंत्री द्वारा 515 सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस पहल को किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में दयानिधि मानिक (सभापति, जनपद पंचायत फरसाबहार), बीडीसी बॉबी यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमारी भगत, चम्पावती सिंह, ग्राम पंचायत तूबा की सरपंच राधिका पैंकरा, श्रीमती विभूति, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष पारस साय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जतन सिंह, फतेह सिंह, फंड प्रभारी दुर्योधन पटेल, नंदलाल यादव एवं प्रियांश भगत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री ने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई समितियों के गठन से किसानों को खाद-बीज, ऋण एवं अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता और भी सुलभ होगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्य अतिथि वेद प्रकाश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और क्षेत्र में सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समितियों से जुड़कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहकारिता के माध्यम से किसानों के उत्थान की बात कही और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!