लावाकेरा। शासकीय हाई स्कूल लावाकेरा में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) श्रीमती दुलारी सिंह, व पूर्णिमा डनसेना,उपस्थित रहीं। उनके साथ संतोष मांझी, परमेस्वर सिंह, नान डनसेना, सेलवाल बाजपाई, हरिनंद साय अन्य जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने सभी अतिथियों का पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने पालकों से भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
शाला प्रवेश उत्सव में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और नए शैक्षणिक सत्र के स्वागत से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!