फरसाबहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान फरसाबहार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमंती भरत साय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत फरसाबहार के सभापति दयानिधि मानिक, विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र मिश्रा, जिला कार्यसमिति भाजपा, भाजपा कार्यकर्ता शंकर यादव, ग्राम पंचायत फरसाबहार के सरपंच मुनेश्वर साय सहित अनुविभागीय अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, बीएमओ फरसाबहार, सेजेश प्राचार्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!