पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करना, बड़े भाई को पड़ा भारी।

जशपुर जिले के तुमला थाना अंतर्गत कोल्हनझरिया चौकी क्षेत्र के ग्राम कुल्हारबुड़ा में पारिवारिक विवाद ने गमजदा रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुँचे बड़े भाई की छोटे भाई ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभिमन्यु मिरी के रूप में हुई है, जो कोल्हनझरिया के कुल्हारबुड़ा बस्ती का निवासी था। घटना के समय उसका छोटा भाई वैध कुमार अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान अभिमन्यु ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो नाराज होकर वैध कुमार ने अपनी पत्नी से झगड़ा छोड़कर बड़े भाई अभिमन्यु पर हमला कर दिया। डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार करने से अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी वैध कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!