आधी रात वेलकम होटल में घुसे चोर, कैश व खाने की सामान लेकर फरार:सुबह होटल के मालिक उठे तो वारदात का हुआ खुलासा,

शातिर चोरों का बीती रात क़ो वेलकम होटल में धावा थाना दुलदुला से महज 50मीटर दूर रात के अंधेरे में नगद 10हजार दर्जनों केक समेत होटल कि सामग्री ले भागे,

दुलदुला/जशपुर
बीती रात दुलदुला थाना से कुछ ही दूरी में वेलकम होटल में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने नगद 10हजार केक समेत खाने पीने के समान को चोरी कर ले भागे। थाने के बगल मंदिर परिसर में बैठकर चोरों ने आराम से केक खाया और चोरी को अंजाम दिए हैं। होटल संचालक ने बताया कि हमारे दुकान में ये दूसरी बार चोरी हुई है। दुलदुला क्षेत्र में चोरी के मामले लगातार बढ़ती ही जा रही है। कुछ दिन पहले ही मोबाईल दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। सी सी टीवी के मदद से चोर जेल कि हवा खा रहा है। दुलदुला के व्यापारियों मे डर का माहौल है आए दिन दुकानों में चोरी होने से दुकानदार भयभीत हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!