Breaking jashpur:-सतपुरिया जंगल में पत्ता तोड़ने गई अधेड़ महिला पर हाथी ने किया हमला,सूंड से पटक कर किया घायल,अस्पताल में तोड़ी दम..!

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुरनगर:-जिले के फरसाबहार विकासखंड के तुमला थाना क्षेत्र के सतपुरिया जंगल में आज दोपहर 12 बजे जंगल में पत्ता तोड़ने गई 45 वर्षीय महिला का सामना हाथी से हो गया.अपने सामने एकाएक देख महिला कुछ समझ पाती इसके पूर्व ही जंगली हाथी ने उसपर हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि हाथी ने अपने सूंड से पटक कर उसे अधमरा कर दिया और उसकी मौत हो गई समझकर वहां से भाग निकला.इस बात की जानकारी होने पर परिजनों को मदद करते हुये क्षेत्र के वन रक्षक नंदकुमार यादव ने निजी वाहन की व्यवस्था कर फरसाबहार चिकित्सालय भेजा गया लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम श्रीमती उर्मिला माँझी पति वसील राम के रूप में पहचान हुई है,निवासी महुआडीह।बरहाल वन विभाग के क्षेत्र रक्षक नंदकुमार यादव ने बताया कि विभाग को सुबह से जानकारी थी और वे लगातार ग्रामीणों को जंगल नही जाने की समझाइश दे रहे थे.इसके बावजूद भी लोग उनके जागरूकता की अनदेखी कर रहे है.जिससे अप्रिय घटना घटित हो रही है.उक्त जंगल में चार हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है.जिससे लगातार लोगों को समझाइश दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!