अखंड कीर्तन से गूंजा भालूमुण्डा, 24 घंटे तक चला हरे कृष्ण-हरे राम का महामंत्र जाप,
फरसाबाहर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरंगामाल के उप ग्राम भालूमुण्डा में विष्णु नाम अखंड कीर्तन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस आयोजन ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए किया गया था। यज्ञ के मुख्य कर्ता भालूमुण्डा के समिति ने बताया कि यह यज्ञ हर साल धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी इसके आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन की शुरुआत रविवार की रात से ही मंडप
परिसर में शुरू हो हुई, जहां से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में दर्जनों गांव के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। यात्रा ने यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर पुराना तालाब तक होते हुए गांव के मुख्य तालाब तक यात्रा की।
तालाब से जल भरकर कलश यात्रा फिर यज्ञ मंडप में पहुंची, जहां पर कलश को स्थापित किया गया। इसके बाद यज्ञ में अधिवास किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगी, और इस बीच उड़ीसा से आई कीर्तन मंडली ने ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे’ का महामंत्र जाप करना शुरू किया। इस मंत्र के जाप से पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। हर जगह भगवान के नाम की गूंज सुनाई देने लगी, और लोग मंत्रों के साथ भगवान की भक्ति में लीन हो गए।
24 घंटे तक चला मंत्र उच्चारण और कीर्तन, महाप्रसाद भी बांटा गया यज्ञ मंडप में कीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर 24 घंटे तक मंत्र उच्चारण किया गया। यज्ञ स्थल पर भक्तों की परिक्रमा भी होती रही। मंगलवार को कीर्तन मंडली द्वारा नगर भ्रमण के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में आसपास के इलाकों के अलावा उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में कीर्तन मंडलियां शामिल हुई हैं, जिन्होंने ईश्वर की भक्ति और जाप किया।अखंड कीर्तन और यज्ञ के इस आयोजन में विशेष भूमिका निभाई अंकिरा के पंडित महाराज ने, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञ को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
















