छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्षों के चुनाव की अधिसूचना जारी, तीन चरणों में होगा निर्वाचन

छ.ग. वन कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 206) के प्रदेश के समस्त जिला शाखा अध्यक्षों की निर्वाचन की अधिसूचना श्री अजीत दुबे प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. वन कर्मचारी संध के द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना अनुसार में प्रदेश के समस्त जिला शाखा में मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन दिनांक 13.05.2025 किया गया । जिला अध्यक्ष का निर्वाचन को तीन चरणो सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में कांकेर, बलरामपुर,. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर, बलौदाबाजार, महासंमुद, गरियाबंद, सुकमा,जशपुर के समस्त जिलो के जिला मुख्यालय में दिनांक 01.06.2025 को आमसभा आयोजित कर नामांकन प्रकिया पूर्ण करने उपरान्त एक से अधिक प्रत्याशी होने के स्थिति में दिनांक 08.06.2025 को मतदान किया जावेगा। द्वितिय चरण में दन्तेवाड़ा कोण्डागांव, नारायणपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-चैकी, राजनांदगांव, रायपुर , गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर , कवर्धा जिलो के जिला मुख्यालय में दिनांक 15.06.2025 को आमसभा आयोजित कर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर एक से अधिक प्रत्याशी हाने के स्थिति में दिनांक 22.06.2025 को मतदान किया जावेगा । तृतीय चरण में रायगढ़, सारंगगढ़ बिलाईगढ़, खैरागढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालोद, जांजगीर चापा, धमतरी जिलो के जिला मुख्यालय में दिनांक 29.06.2025 को आमसभा आयोजित कर नामंाकन प्रकिया पूर्ण करने उपरान्त एक से अधिक प्रत्याशी होने पर दिनांक 06.07.2025 को मतदान किया जावेगा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्वाचन प्रकिया हेतु समस्त जिला के निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति कर दिया गया है एवं निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। जिससे जिला शाखा अध्यक्षों के निर्वाचन कार्य सुगमता पूर्वक सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!