ऑपरेशन तलाश: जशपुर पुलिस ने तीन दिन में ढूंढे 7 गुमशुदा व्यक्ति, परिजनों को सौंपा

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow
Oplus_131072

जशपुरनगर :-

गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने , छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिनांक 01.06.25 से 30.06.25 तक किया है, ऑपरेशन तालाश का आगाज
इस अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने तीन दिनों में सात गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढ किया परिजनों के सुपुर्द
पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 02 महिलाओं, व 1 पुरुष, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 01 व थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत 02 महिलाओं, 01पुरुष इस प्रकार कुल 05महिलाओं व दो पुरुष सहित कुल 07 लोगों को किया दस्तयाब
➡️ गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गुम व्यक्तियों को ढूंढने, 01 जून 2025से 30 जून 2025 तक, ऑपरेशन तालाश का आगाज किया है, जिसके तहत जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर विगत तीन दिनों में,थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत 02 महिलाओं, 01युवक ,थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 01 महिला तथा थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत 3 महिलाओं को ढूंढ उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
➡️ थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.02.25 को पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 32 वर्षीय बेटी, उसकी नातिन को लेकर कहीं चली गई है, आस पास रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला।
➡️ रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में गुम इंसान दर्ज कर गुम महिला की पता साजी की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त महिला किसी और व्यक्ति से शादी कर ली है, उसी के साथ रह रही है, पुलिस के द्वारा उक्त महिला से संपर्क किया गया तो, महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से आई थी, और शादी कर ली है, जिस पर पुलिस के द्वारा दिनांक 01.05.25 को गुम महिला को उनके परिजनों से संपर्क कराते हुए दस्तयाब किया गया।
➡️ थाना पत्थलगांव के दूसरे गुम प्रकरण में , वर्ष 2021 में एक प्रार्थी ने अपनी पत्नी की बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दर्ज कराई थी, जिस पर थाना पत्थलगांव में गुम इंसान दर्ज कर पता साजी में लिया गया था।
➡️पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त महिला द्वारा भी अन्यत्र विवाह करने की सूचना पर दिनांक 01.06.25 को गुम महिला से संपर्क करने पर, उसके द्वारा अपनी मर्जी से घर, छोड़कर जाना बताया, पुलिस के द्वारा फोन के जरिए गुम महिला का उसके परिजनों से संपर्क कराया गया है। पत्थलगांव पुलिस ने एक 23 वर्षीय युवक, जो कि घर वालों को बिना बताए, काम मजदूरी करने, हरियाणा चला गया था, उसे भी खोज कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

➡️थाना कुनकुरी के प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.05.25 को कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है, रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में गुम इंसान दर्ज कर पता साजी में लिया गया था, इस दौरान दिनांक 01.06.25 को पुलिस को मुखबीर व परिजनों के सहयोग से पता चला कि उक्त महिला, थाना जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में अपने एक रिश्तेदार के यहां है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल जशपुर जाकर गुम महिला को दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है,।
➡️पुलिस की पूछताछ पर गुम महिला ने बताया कि वह अपने पति की किसी बात से नाराज हो कर बिना बताए, जशपुर आ गई थी।
➡️ थाना बगीचा क्षेत्र अंतर्गत भी जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत तीन गुम महिलाओं व एक पुरुष को ढूंढ उनके परिजनों के सुपुर्द किया है, पहला प्रकरण वर्ष 2022 का है, जिसमें एक महिला ने अपनी 27 वर्षीय बेटी की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने उक्त गुम महिला को भी ढूंढ, उनके परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क कराया है।
➡️ पूछताछ पर उक्त गुम महिला ने बताया कि वह काम करने के लिए घर वालों की मर्जी के बिना, हरियाणा आ गई थी, और शादी कर ली है।
➡️ थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दूसरे मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 03.04.25 को एक 38 वर्षीय महिला की गुम होने रिपोर्ट दर्ज किया गया था, पुलिस के द्वारा दिनांक 01.06.25 को उक्त गुम महिला को जिला अंबिकापुर क्षेत्र से ढूंढ, उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
➡️पूछताछ पर महिला ने बताया कि वह अपने पति से विवाद होने पर रूष्ठ होकर अंबिकापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आ गई थी।
इसी प्रकार थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2024 में दर्ज गुम इंसान के मामले में एक 47 वर्षीय पुरुष, राजू दास महंत को भी पुलिस ने दस्तयाब, किया है, राजूदास वर्तमान में तमिलनाडु में काम कर रहा है, जिसे की पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क कराया गया है।

➡️इस प्रकार जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन तालाश के अंतर्गत पांच गुम महिलाओं व दो पुरुषों को ढूंढ उनके परिजनों से संपर्क कराया गया है। ऑपरेशन तालाश जारी रहेगा।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा, माह जून में एक माह के लिए, गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढने एक विशेष अभियान, ऑपरेशन तलाश शुरू किया है, जिसके तहत जशपुर पुलिस ने गत तीन दिनों में, पांच महिला, व दो पुरुषों सहित सात गुमशुदा लोगों को दस्तयाब किया है, ऑपरेशन तलाश जारी रहेगा।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!