युवती को सुसाईड करने हेतु मजबूर करना आरोपी विवेकानंद साय को पड़ा महंगा, पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल,

जशपुर/ तुमला

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी के प्रेम संबंध में शादी नहीं करने पर नाराज युवती ने आर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का सेवन कर ली,
मर्ग जाॅंच के पश्चात् रिपोर्ट आने पर अपराध दर्ज किया गया,
थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम तेलाईन मेन रोड की घटना,
आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 108 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज।नाम आरोपीः- विवेकानंद साय उर्फ विवेक उम्र 22 साल निवासी तेलाईन थाना तुमला।
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का प्रार्थी ने दिनांक 16.01.2025 को परिजनों के साथ आकर थाना में सूचना दिया कि इसके परिवार की एक लड़की दिनांक 15.01.2025 को दिन के लगभग 10 बजे खाता में केवाईसी कराने बैंक गई थी, जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी उसका मोबाईल नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा था।
➡️दूसरे दिन दिनांक 16.01.2025 को सूचना मिला कि उसके परिवार की युवती का शव एक खेत में पड़ा है, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर मर्ग कायम कर जाॅंच विवेचना में लिया गया। जाॅंच में मृतिका द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाया गया। बिसरा रिपोर्ट का वैज्ञानिक परीक्षण कराने पर मृतिका द्वारा आर्गेनो फास्फोरस कीटनाशक का सेवन करना पाया गया एवं मृत्यू सुसाईडल होना लेख किया गया है। गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया कि आरोपी विवेकानंद से युवती प्रेम करती थी एवं उसके साथ शादी करना चाहती थी। अलग-अलग जाति का होने से आरोपी विवेकानंद साय द्वारा मृतिका को *”तेरे से शादी नहीं करूंगा, जाओ जो करना है कर लो, मरना है तो मर जाओ”* कहने पर वह मानसिक रूप से पीड़ित होकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 108 बी.एन.एस. का साक्ष्य पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
➡️उक्त कार्यवाही में स.उ.नि. टेकराम सारथी, आर. 515 जयप्रताप एक्का, आर. भागेष्वर साय, सै. 350 गुनेष्वर साय का योगदान रहा है।
—-00—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!