जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” लगातार सफलता की ओर है। बीते एक हफ्ते में पुलिस ने 5 लापता नाबालिग बालिकाओं को मुंबई, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया है।

Oplus_131072

जशपुरनगर:-
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बीते एक सप्ताह में 5 लापता नाबालिग बालिकाओं को मुंबई, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से खोजकर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया है। इस दौरान तीन नाबालिग बच्चियां दुष्कर्म की शिकार भी हुईं, जिनके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
SSP शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। जिले के नारायणपुर, दुलदुला, तुमला और पत्थलगांव थाना क्षेत्रों से बच्चियों को बरामद किया गया। पुलिस ने DSP स्तर के अफसरों को इस मिशन में लगाया है, जिससे लगातार सफलता मिल रही है।
थाना नारायणपुर के एक केस में आरोपी दयानंद बेहरा अहमदाबाद से गिरफ्तार हुआ, जिसने रिश्तेदारी में रहने वाली 16 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, तुमला क्षेत्र में भी आरोपी विश्वनाथ राम को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया। पत्थलगांव केस में आरोपी कोमल दास महंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, पीड़िता मुंबई से बरामद हुई।
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक 165 से ज्यादा गुम बच्चों को ढूंढकर उनके परिवार से मिलाया है। SSP ने कहा है कि आने वाले दिनों में और भी गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!