जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ फिर सफल, तीन गुमशुदा बच्चियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थाना दुलदुला की एक नाबालिग को सीहोर (मध्यप्रदेश) से और थाना पत्थलगांव की दो बच्चियों को रायगढ़ व तपकरा से ढूंढ निकाला गया।

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुरनगर:-ऑपरेशन मुस्कान, फिर तीन बच्चियों को ढूंढ लाई जशपुर पुलिस,थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक बच्ची को सीहोर मध्यप्रदेश व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत दो बच्चियों को रायगढ़ व तपकरा से ढूंढ सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द

थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले में शादी का झांसा देकर सीहोर (मध्यप्रदेश) भगा ले गया था, आरोपी, इस दौरान किया नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण

आरोपी के विरुद्ध थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 84,64 व 4 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी:- अर्जुन मालवी, उम्र 23 वर्ष, जिला सीहोर (मध्यप्रदेश)
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी, अब तक 168 गुम बच्चों को ढूंढ किया जा चुका है परिजनों के सुपुर्द

गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुस्कान ) के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रदेश व प्रदेश से बाहर जाकर अब तक 168 नाबालिक गुम बच्चों को ढूंढ सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा फिर विगत दो दिनों में तीन बच्चियों को ढूंढने में सफलता मिली है। थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका को सीहोर जिला ( मध्य प्रदेश) से व थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत दो नाबालिक बच्चियों को क्रमशः रायगढ़ व तपकरा से ढूंढ परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस तरह है कि दिनांक 01.05.25 को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी दिनांक 26.04.25 को घर में बिना बताए कहीं चली गई है, आस पड़ोस, रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम नाबालिक बालिका, सीहोर (मध्यप्रदेश) में आरोपी अर्जुन मालवी , उम्र 23 वर्ष के साथ है,जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर गुम बालिका की दस्तयाबी हेतु सीहोर(मध्य प्रदेश)रवाना किया गया। पुलिस के द्वारा सीहोर(मध्य प्रदेश) से गुम बच्ची को आरोपी अर्जुन मालवी के कब्जे से दस्तयाब कर, आरोपी अर्जुन मालवी को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर गुम बालिका ने बताया कि आरोपी अर्जुन मालवी के साथ उसका सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुआ था , इसी दौरान आपस में चैटिंग के दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बच्ची को शादी का झांसा देकर भगा कर सीहोर (मध्यप्रदेश) ले जाया गया था। आरोपी अजय मालवी के द्वारा नाबालिक लड़की का शारीरिक शोषण भी किया गया है।
जिस पर आरोपी अजय मालवी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 84,64 व 4, 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी तथा नाबालिक बालिका की पातासाजी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सामूदान टोप्पो, आरक्षक विनोद राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.06.25 को पत्थलगांव क्षेत्र स्थित एक गांव के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी अपनी 15 वर्षीय सहेली के साथ दिनांक 02.06.25 को पत्थलगांव बाजार जा रही हूं कहकर निकली थी, जो कि दोनों वापस नहीं लौटी , आस पास, रिश्तेदारों में पता साजी किए कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उनकी बच्चियों को बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

चूंकि मामला दो नाबालिक बच्चियों से संबंधित था, अतः पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना व पता साजी में लिया गया।
पातासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना व परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि दोनों गुम बच्चियों में से एक बच्ची रायगढ़ जिला क्षेत्रांतर्गत एक गांव में है,व दूसरी बच्ची तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में है, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चियों को क्रमशः रायगढ़ व तपकरा क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। दोनो बच्चियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
पूछताछ पर दोनों गुम बच्चियों ने बताया कि वे अपने परिजनों के किसी बात से रूष्ठ होकर घर में बिना बताए चली गई थी।

मामले की कार्यवाही व गुम बच्चियों की सकुशल दस्तयाबी में, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, व महिला आरक्षक रिम्पा पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन गुम नाबालिक बच्चियों को क्रमशः सीहोर (मध्यप्रदेश) तथा रायगढ़ जिला से दस्तयाब किया गया है, एक बच्ची के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।ऑपरेशन मुस्कान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!