जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद के तहत लोदाम और मनोरा क्षेत्र में 17 गौवंश तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए हैं। एक फरार आरोपी चरकू उर्फ सरफराज को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस ने अब तक 1000 से ज्यादा गौवंश मुक्त कराए और 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

जशपुर/लोदाम

17 नग गौ वंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, एक आरोपी गिरफ्तार
विगत दो दिनों में थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत 03 नग गौ वंश व चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत 14 नग गौ वंशों को तस्करों से कराया गया मुक्त, आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश
मामले में थाना लोदाम व चौकी मनोरा में आरोपियों के विरुद्ध 4,610 छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 व 11(1)( क)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध
पुलिस को लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक गौ वंश तस्करी के पुराने प्रकरण में फरार आरोपी को भी पकड़ने में मिली है,सफलता
गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम:- चरकू उर्फ सरफराज पिता अलीजान, उम्र 22 वर्ष निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)।
जशपुर पुलिस का गौ वंश तस्करी के खिलाफ, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में 1000 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है, साथ गौ तस्करी में संलिप्त 124 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 46 वाहनों को जप्त किया गया है, जिनमें से 21 वाहनों को राजसात भी किया गया है। अन्य जप्त वाहनों की राज सात कराने की प्रक्रिया जारी है।
इसी क्रम में जशपुर पुलिस को विगत दो दिनों में थाना लोदाम व चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत 17 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली है, साथ ही एक पशु तस्करी के मामले में फरार गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.06.25 को लोदाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम साईं टांगर टोली का शमशेर उर्फ शेरू हजाम, कुछ गौ वंशों को , पोड़ी झाबू नदी की ओर से मारते पीटते हुए हांक कर झारखंड की ओर ले जा रहा है, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि एक व्यक्ति तीन नग गौ वंशों को बेरहमी से मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहा है, जिस पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर फरार हो गया, पुलिस के द्वारा आरोपी तस्कर को चिन्हित कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस ने मौके से तीन नग गौ वंशों को बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
लोदाम पुलिस को वर्ष 2024 में एक पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपी को भी पकड़ने में सफलता मिली है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.08.2024 को जशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम साईं टांगर टोली में बड़ी कार्यवाही करते हुए 32 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाते हुए,05 नग तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जप्त किया गया था, मामले में पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, व आरोपी चरकू उर्फ सरफराज पिता अलीजान, उम्र 22 वर्ष निवासी साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग)। घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, कि इसी दौरान दिनांक 14.06.25 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी चरकू उर्फ सरफराज साईं टांगर टोली में अपने घर के पास देखा गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल साईं टांगर टोली में आरोपी की घर की घेरा बंदी कर, फरार आरोपी चरकू उर्फ सरफराज को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी के द्वार अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर,छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.06.25 को चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सोगडा इंदा घाट, के जंगल के रास्ते में पैदल हांक के पीटते हुए ले जा रहे, तस्करों के कब्जे से 11 नग गौ वंशों को सकुशल तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई है। आरोपी तस्कर , पुलिस को देख, जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए। जिन्हें पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना लोदाम से थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक, ,हर्ष वर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहवीर भगत , आरक्षक सुभाष पैंकरा, व चौकी मनोरा से उपनिरीक्षक
दिनेश पुरैना चौकी प्रभारी मनोरा, प्रधान आरक्षक एडवर्ड जेम्स तिर्की,वितीन भगत, प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रोशन पैंकरा, जगजीवन यादव व रवि पैंकरा की सराहनीय भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, और 17 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, व एक फरार पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, पशु तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!