घोघराजोर प्राथमिक शाला का उरांव टोली में हुआ विलय, बच्चों में दिखा उत्साह

विकासखंड फरसाबहार के संकुल ख़ुटगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला घोघराजोर, जिसमें दर्ज संख्या केवल 3 थी, का विलय अब प्राथमिक शाला उरांव टोली में कर दिया गया है, जहाँ पहले से 18 छात्र पंजीकृत थे।

विलय के बाद आज दोनों विद्यालयों के छात्र एक साथ उरांव टोली विद्यालय में उपस्थित हुए। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे शैक्षिक वातावरण और गुणवत्ता में सुधार होगा।
शिक्षा विभाग का यह कदम उन विद्यालयों के समेकन की प्रक्रिया का हिस्सा है, जहाँ छात्र संख्या न्यूनतम स्तर पर पहुँच चुकी थी, जिससे संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग हो सके और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।इस कार्यक्रम में विकाश खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवागन सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!