युक्तियुक्तकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच दुलदुला का एक दिवसीय हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

दुलदुला/जशपुर, 1 जुलाई:
छत्तीसगढ़ शैक्षिक संगठन साझा मंच रायपुर के आह्वान पर दुलदुला ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं एकजुट होकर आज मंगल भवन, दुलदुला में एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्य मांगों में युक्तियुक्तकरण की खामियों को दूर करना प्रमुख रहा, जिस पर सभी वक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाए और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।

शिक्षक साझा मंच दुलदुला के प्रमुख संचालकों – श्री सबेद यादव, श्री विजय सिदार, श्री अल्बर्ट लकड़ा और श्री भुवनेश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि आंदोलन के तहत चार सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार दुलदुला के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!