चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम अंकिरा में हुआ सफल आयोजन

अंकिरा/फरसाबाहर

दिनांक: 10 जुलाई 2025
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंकिरा के तत्वावधान में आज दिनांक 10 जुलाई 2025 को फड़ अंकिरा, भालूमुंडा में संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रिय नेता श्री तेजेश्वरी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री कैलाश अवस्थी, ग्राम के पंच, समिति के प्रबंधक लखन लाल सिंह, पोषक अधिकारी श्री अशोक कुमार, समिति अध्यक्ष श्री जागेश्वर साय, फड़ मुंशी डीबा राम, एवं भाजपा कार्यकर्ता श्री बालकिशोर सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर संग्राहकों को वनोपज तोड़ने के दौरान होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए चरण पादुका वितरित की गई, जिससे उन्हें कार्य करते समय सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया और ग्रामीणों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!