भटके चीतल को ग्रामीणों ने बचाया, कुत्ते ने किया था घायल, वन विभाग को सौंपा

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

डोंगरगांव/छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र के ग्राम आसरा में रविवार को खेत में भटककर आए एक घायल चीतल को ग्रामीणों ने बचाया और वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि यह चीतल अपने झुंड से अलग होकर खेतों में भटक गया था, जिस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

घटना की जानकारी सबसे पहले ग्रामीण लखन साहू को मिली, जिन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद सरपंच शरद वैष्णव के मार्गदर्शन में छोटू जगने, खुमान साहू, ओगेश्वर साहू, रामु निषाद, नरेंद्र, लक्ष्य, सुरेश सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुत्तों के हमले से चीतल को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चीतल को इलाज के लिए गांव के साहू भवन में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग राजनांदगांव उड़नदस्ता की टीम को सूचित कर चीतल को उनके सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!