तुमला पंचायत में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, ग्रामीण का तालाब और खेत हुए बर्बाद

फरसाबाहर, जशपुर – तुमला पंचायत के पकरीडीपा निवासी शास्त्री मिंज ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अधूरी पुलिया निर्माण की लापरवाही से बीती रात बड़ा नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते पुल के किनारे मिट्टी भर दी जाती और पानी के प्राकृतिक बहाव को ध्यान में रखकर निर्माण होता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

शास्त्री मिंज ने बताया कि वर्षों से बहते पानी के प्रवाह को नजरअंदाज कर उल्टी दिशा में पानी छोड़ा गया, जिससे पुलिया की दीवार टूटने की स्थिति बन गई और बहाव के साथ उनका 22 किलो ग्राम मछली से भरा तालाब पूरी तरह से खाली हो गया। साथ ही उनके खेत में भी भारी मात्रा में मिट्टी भर गई, जिससे खेती योग्य भूमि क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके का निरीक्षण करने पर स्पष्ट रूप से लापरवाही का नजारा सामने आया। उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी स्थिति उनकी लापरवाही का नतीजा है।

स्थानीय निवासी मनसाय डनसेना के घर तक भी बीती रात पानी पहुंच गया, जिससे घरवालों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने पहले ही कई बार इस पुल के अधूरे निर्माण को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!