फरसाबाहर। अंबाकछार डैम में नहाते समय बहे युवक की तलाश शुक्रवार दोपहर से जारी थी। आखिरकार रविवार शाम को युवक का शव डोगादरह के पास बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक डैम में नहाने गया था, जहां तेज बहाव में वह बह गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लगातार खोजबीन की जा रही थी।

फरसाबाहर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे युवक का शव डोगादरह क्षेत्र में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!