कोताईबीरा में तीसरे सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब
हजारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को अर्पित किया जल, गूंजा “हर हर महादेव”

कोताईबीरा। सावन माह के तीसरे सोमवार को कोताईबीरा शिवधाम में श्रद्धा और भक्ति का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में जल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए जुटने लगे। शिवधाम परिसर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में शिवभक्त पारंपरिक वेशभूषा में यहां पहुंचे और गंगाजल व विभिन्न पवित्र जलों से भोलेनाथ का अभिषेक किया।

मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों की गूंज बनी रही। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रबंधन समिति और पुलिस बल ने मिलकर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और सुविधा प्रदान करने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!