कोताईबीरा शिवधाम में चौथे सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

हज़ारों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को अर्पित किया जल व बेलपत्र, वर्षों बाद दिखी ऐसी भीड़

जशपुर।

कोताईबीरा शिवधाम में इस वर्ष चौथे सावन सोमवार को ऐतिहासिक भक्ति और आस्था का उत्सव देखने को मिला। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा सहित दूर-दराज़ से हज़ारों श्रद्धालु सोमवार की भोर से ही भगवान शिव के दर्शन व अभिषेक के लिए कोताईबीरा पहुँचने लगे। सुबह करीब 5 बजे से ही श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र लेकर लंबी कतारों में लग गए। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों बाद ऐसी भीड़ देखने को मिली है।
शिवधाम परिसर में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजी थीं, जिससे मेले जैसा वातावरण बन गया था। श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासन और स्वयंसेवकों ने यातायात, पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं में विशेष भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की गई थी।कोताईबीरा शिवधाम हर वर्ष सावन में श्रद्धा का केंद्र बनता है, लेकिन इस बार की भीड़ ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!