ऑपरेशन आघात: 30 लाख रु कीमत का अवैध तंबाखू गुटखा का जखीरा ट्रक सहित जशपुर पुलिस ने किया जप्त, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की जा रही है कार्यवाही

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी ट्रक चालक रायपुर से बोकारो झारखंड ले जा रहा था, अवैध रूप से तंबाखू उत्पाद को
,लोदाम में वाहन चेकिंग के दौरान आया पुलिस की गिरफ्त में,ट्रक में डिटर्जेंट पॉवडर परिवहन की थी रशीद, ले जा रहे थे गुटखा,पुलिस ने ट्रक से 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी तंबाखू सहित ट्रक क्रमांक HR55AJ4755 को भी किया जप्त, नाम आरोपी ट्रक चालक:- राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना लोदाम पुलिस के द्वारा नेशनल हाइवे 43 पर स्थित मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक ,वाहन क्रमांक HR55AJ4755 जशपुर घोलेंग रोड से होते हुए, लोदाम की ओर आ रहा है, जिसमे की भारी मात्रा में अवैध रूप से तंबाखू उत्पाद की परिवहन की संभावना है, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर , लोदाम स्थित मंडी बेरियर के पास मुखबिर के द्वारा बताए गए, संदिग्ध वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त वाहन को रुकवाया गया , व वाहन चालक जो कि अपना नाम राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा का रहने वाला बताया, से उक्त ट्रक में परिवहन किए जाने वाले समान के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि उक्त ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर है , जिसे लेकर वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) जा रहा है,व उसके संबंध में एक रसीद, भी पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर परिवहन किया जा रहा था, परंतु पुलिस को संदेह होने पर, जब पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तो, उसमें 100 बोरा विमल गुटखा व 20 बोरा तम्बाकू मिला, पुलिस के द्वारा जब ट्रक ड्राइवर से उक्त समान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, तो उसके द्वारा ट्रक में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रक चालक राशिद खान उम्र 40 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया। व ट्रक में मिले 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक HR55AJ4755 को भी जप्त किया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ट्रक चालक राशिद खान ने बताया कि उसे ट्रक में लोड माल के बारे में पता नहीं था, ट्रक मालिक ने उसे ट्रक में डिटर्जेंट पॉवडर की रसीद देकर माल को रायपुर से बोकारो झारखंड ले जाने हेतु कहा गया था, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है, व ट्रक मालिक के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। वर्तमान में पुलिस के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत माल को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
➡️ मामले की कार्यवाही व अवैध तंबाखू उत्पाद की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव व आरक्षक हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा व तंबाखू उत्पाद का परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा गया है, आरोपी ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!