भेलवां के पतेबाहल में रंगारंग नाटक कार्यक्रम, ग्रामीणों ने सुबह तक उठाया आनंद

जशपुर।
भेलवां के पतेबाहल में आयोजित नाटक कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से भारी संख्या में ग्रामीण जुटे और सुबह 6 बजे तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। नाटक पार्टी के कलाकारों ने हिंदी, नागपुरी, छत्तीसगढ़ी और ओड़िया गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की खास बात रही कि इसमें सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम देखने को मिला। कलाकारों की गायन और अभिनय प्रतिभा ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी जीवंत रूप से प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में जोरंडझरिया, माटीपहाड़छर्रा, सागजोर, तुमला, जामटोली सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!