युवती का अश्लील वीडियो वायरल करना आरोपी को पढ़ा महंगा ,जशपुर पुलिस ढूंढ लाई दिल्ली से

मेट्रोमनी साइट से हुई थी, युवती की आरोपी से पहचान

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

आरोपी ने व्हाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए बना ली थी ,युवती की प्राइवेट वीडियो, कर दिया था सोशल मीडिया में वायरल,मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत,कजरी फिल्म इसी थीम पर बनाई गई थी, जशपुर पुलिस ने मैसेज दिया था, सोच समझ कर करें सोशल मीडिया पर दोस्ती,
आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में, भा. द. वि. की धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध,
नाम आरोपी:-रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ (सावरी बक्सी जी) थाना जलालपुर, जिला सारन (बिहार)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.01.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर, शादी के संबंध में अपना बायोडाटा अपलोड किया गया था, जिस पर आरोपी रोहित प्रसाद ने मोबाईल फोन के माध्यम से उसे रिक्वेस्ट भेजा तो, प्रार्थिया के द्वारा उक्त रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया व मैसेज के माध्यम से पीड़िता युवती व आरोपी रोहित प्रसाद के मध्य मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ, फिर दोनों के मध्य मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी दौरान दिनांक 21.12.23 को आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा पीड़ित युवती के साथ व्हाट्सअप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत किया गया, व बातचीत के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसकी निजी अंग को प्रदर्शन करने हेतु कहने पर, पीड़िता के द्वारा आरोपी पर विश्वास करते हुए अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया गया, जिसे की आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया ।
पीड़िता को गलती का अहसास होने पर, वह आरोपी रोहित प्रसाद से बातचीत करना बंद कर दी, तब आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए, पीड़िता के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी रोहित प्रसाद के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
चूंकि मामला अत्यंत संवेदनशील था अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में थाना कुनकुरी से पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी, पीड़िता से प्राप्त आरोपी के मोबाइल नंबर को पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगातार सर्विलांस में रखा जा रहा था, कि आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन सागरपुर दिल्ली में मिलने पर, तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना होकर सागरपुर से आरोपी रोहित प्रसाद को हिरासत में लेकर वापस ले आई।
पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मामले के आरोपी रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ (सावरी बक्सी जी) थाना जलालपुर, जिला सारन (बिहार) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, साइबर सेल से उप निरीक्षक, थाना कुनकुरी से सहायक उप निरीक्षक श्री ईश्वर वारले, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे व नंदलाल यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, आरोपी रोहित प्रसाद को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, महिला संबंधी अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!