सन्ना क्षेत्र में जिन्दा गाय को भक्षण करने के उद्देष्य से ले जाकर वध करने वाले 05 आरोपियों को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

ऑपरेशन शंखनाथ के तहत् जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
नाला के पास पड़ी हुई जिन्दा गाय को भक्षण करने के उद्देष्य से ले जाकर वध करने वाले 05 आरोपियों को रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार,
थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम तोरा का मामला,
आरोपियों से गौ-वंश का अवशेष जप्त,
आरोपियों के विरुद्ध थाना सन्ना में बी.एन.एस. की धारा 325 एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपीगण –
1. अयुब कुजूर उम्र 37 साल,
2. निलेश एक्का उम्र 40 साल,
3. दिनेश टोप्पो उम्र 32 साल,
4. आकाश उर्फ अवकाष तिर्की उम्र 26 साल,
5. रोहित तिर्की उम्र 33 साल सभी निवासी ग्राम तोरा पारासुरा थाना सन्ना जिला जशपुर (छ.ग.) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिलीप तुरी उम्र 40 साल निवासी तोरा ने दिनांक 21.04.25 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके घर के आगे गोठान के पास घुईकोना नाला में एक व्यक्ति का गाय 11 बजे के लगभग घायल अवस्था में गिरा पड़ा था, कुछ देर बाद वापस जाकर देखे तो उक्त गाय वहां पर नहीं था। ग्रामीणों से जानकारी मिला कि उक्त घायल गाय को अयुब कुजूर, निलेश एक्का, दिनेश टोप्पो, आकाश उर्फ अवकाश तिर्की एवं रोहित तिर्की द्वारा मिलकर वहीं गोठान के पास घुईकोना नाला में वध कर दिये हैं, भक्षण करने हेतु मांस बना रहे हैं। इसकी सूचना थाना सन्ना को मिलने पर तत्काल मौके जाकर पुलिस द्वारा अयुब कुजूर के कब्जे से झोला में रखे गौ-मांस को जप्त कर उसे अभिरक्षा में लिया गया, साथ ही उसके अन्य साथियों को भी पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में उपरोक्त आरोपियों द्वारा भक्षण करने के उद्देष्य से नाला में पड़ी गाय का वध कर मांस बनाना स्वीकार किये हैं। आरोपियों का कृत्य बी.एन.एस. की धारा 325 एवं छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उपरोक्त सभी आरोपियों को दिनांक 21.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गौ मांस की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेष यादव, स.उ.नि. वैभव सिंह, प्र.आर. 338 सुमन टोप्पो, आर. अभय चैबे, आर. प्रवीण खलखो, आर. मनोज जांगड़े, आर. विमलेष्वर एक्का, आर. संतोष प्रजापति का योगदान रहा है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौ-वंश का वध कर उसका मांस बनाने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अपने आस-पास इस प्रकार का घटना घटित हो तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!