बाईक में दो अज्ञात शख्स आए और महिला से ठग लिए सोने का हार, और हो गए फरार

जशपुरनगर /दुल दुला – जशपुर जिले में आए दिन हो रहे मानव तस्करी एवं ठगों से बचने जैसे अन्य कई सारी मुसीबतों से बचने पुलिस प्रशासन एवं साइबर सेल के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद भी आरोपियों के द्वारा लोगों को धोखाधड़ी – ठगी जैसे वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं, बता दें कि 02 अज्ञात बाईक सवार घर में आए और महिलाओं से ठग लिए सोने का हार एवं अन्य जेवरात, मामला दुलदुला थाना इलाके के लोरो पतराटोली का बताया जा रहा है।दरअसल, दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोरो पतराटोली का यह मामला है, जहां दो अज्ञात व्यक्ति अनिल चौधरी पिता अशोक चौधरी के घर बाईक से पहुंचे, उस समय घर में कोई पुरुष नहीं थे घर में केवल महिलाएं थी, इस दौरान बाईक सवार घर में आए दोनों लोगों ने कहा कि सोना चांदी के जेवर सफाई करते हैं और हार में मोती लगाकर गुथाई भी करते है, इसी तरह से सभी महिलाओ को अपने झांसे में ले लिया और घर में रखे सोने चांदी के जेवर को निकलवा लिए।
इसके बाद उन्होंने अलग अलग रंग के पॉउडर को डालकर चांदी को एक पोटली और सोने का एक पोटली बनाकर मग्गा में पानी भर कर अंदर डाल दिया, फिर आधा घंटा बाद निकालने बोले और दोनो व्यक्ति वहा से फरार हो गए। आधा घंटा बाद जब महिलाओ ने पोटली खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सोना वाला पोटली में रखा जेवर गायब था। इस मामले की सूचना देते ही तत्काल दुलदुला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहू मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गए हैं, वहीं पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही कि मांग कि है।बता दें कि अनिल चौधरी बी.एस.एन.एल. विभाग में कार्यरत है। अनिल चौधरी अपने परिवार के साथ एनएच 43 के किनारे माता पिता और भईया भाभी के साथ लोरो पतराटोली में निवासरत हैं। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!