वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने पर एएसआई मनोज भगत को एसएसपी जशपुर ने तत्काल किया लाईन अटैच,

WhatsAppImage2026-01-25at2054531
WhatsAppImage2026-01-25at205453
WhatsAppImage2026-01-25at205454
WhatsAppImage2026-01-25at205452
WhatsAppImage2026-01-25at2054551
WhatsAppImage2026-01-25at2055231
WhatsAppImage2026-01-25at205456
WhatsAppImage2026-01-25at2053421
previous arrow
next arrow

एएसआई मनोज भगत के विरूद्ध जाॅंच हेतु एसडीओपी जशपुर को सौंपा गया,
दिनांक 30.04.2025 के शाम लगभग 06ः30 बजे थाना लोदाम से एएसआई मनोज भगत द्वारा NH-43 में वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उनके द्वारा कार सवार एक व्यक्ति से मारपीट किये जाने का सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। एएसआई मनोज भगत का यह कृत्य अशोभनीय है एवं पुलिस के कर्तव्य के विपरित है। एएसआई मनोज भगत के द्वारा मारपीट किये जाने की जाॅंच एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है, जाॅंच पश्चात् जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
एसएसपी जषपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस अधि./कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि:- *”वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार सामान्य रखें, किसी से अभद्र व्यवहार करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें, लेकिन अपने व्यवहार को मर्यादित रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!